Gramin Mahila Vidyapeeth - Campus Pic

 

 

विद्यापीठ का भौगौलिक परिचय:
राजस्थान राज्य के पूर्वी भाग में सवाई माधोपुर जिला स्थित है। जिला मुख्यालय से 15 कि.मी. दूर सवाई माधोपुर दौसा सड़क मार्ग पर, मैनपुरा गाँव के पास ग्रामीण महिला विद्यापीठ स्थित है। पहाड़ी की तलहटी में स्थित यह प्रांगण प्राकृतिक सुन्दरता से परिपूर्ण है। पर्यावरण की दृष्टि से यहाँ का नैसर्गिक वातावरण स्वास्थ्य वर्धक है,जो बच्चों के सर्वांगीण विकास की पहली सीढ़ी है।

प्रमुख संस्थाऐं:

  1. ग्रामीण महिला उच्च माध्यमिक विद्यालय
  2. बालाजी महिला पी जी महाविद्यालय
  3. महिला शिक्षा ग्रामीण विद्यापीठ बी एड कॉलेज
  4. महिला शिक्षा ग्रामीण विद्यापीठ डी एल एड कॉलेज (एस टी सी)

छात्रावास:

  1. महादेवी छात्रावास ( 10 वीं से 12 वीं तक)
  2. अमृता छात्रावास (एस टी सी)
  3. शिवानी छात्रावास (6 से 9 वीं तक)
  4. सुभद्रा छात्रावास ( कॉलेज एवम् बी एड)

संस्था प्रांगण का कुल क्षेत्र – 15 एकड़

कुल छात्रा संख्या – 1450

कुल शिक्षक संख्या – 75

विशेष:

  • राजस्थान सरकार द्वारा क्षेत्र का एकमात्र मान्यता प्राप्त उच्च प्रतिष्ठितआवासीय बालिका विद्यालय।
  • राजस्थान राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स इकाई का संचालन।
  • उच्च शिक्षा के लिए मार्गदर्शन ।
  • भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा।
  • सवाई माधोपुर जिले के समस्त विद्यालयों के संस्था प्रधानों द्वारा सत्रांत वाक्पीठ संगोष्ठी का आयोजन।
  • प्रत्येक कार्य में आत्मनिर्भर बनाने पर बल।
  • संसाधनों के सदुपयोग पर बल।
  • प्रतिवर्ष श्रेष्ठतम परिक्षा परिणाम।
  • परिसर में ही अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था।
  • चेतना शिविर व जनजाग्रति अभियानों का संचालन।
  • छात्राओं के द्वारा रैलीयो, नुक्कड़ नाटकों व पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन।
  • शैक्षणिक व क्षेत्रीय भ्रमण का प्रतिवर्ष आयोजन।
  • हस्त कलाओं का प्रशिक्षण।
  • खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन।
  • कला प्रतियोगिताओं का समय – समय पर आयोजन।
  • योग शिक्षा व्यवस्था।
  • महिला सशक्तिकरण पर बल।
  • कृषि एवं पशुपालन से जुड़ी हुई शिक्षा।